हर दिन कितनी चीनी खाना सेहत के लिए सही है?

मीठा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन सेहत के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है? अक्सर हम जाने-अनजाने में जरूरत से ज्यादा मीठा खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सेहतमंद रहने के लिए चीनी की सही मात्रा क्या होनी चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मानकों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 6 से 7 चम्मच चीनी ही खानी चाहिए। अगर इसका हिसाब ग्राम में लगाएं, तो रोजाना केवल 25 से 30 ग्राम चीनी का सेवन ही सुरक्षित माना जाता है। इससे अधिक मात्रा में मीठा खाने से शरीर में बीमारियों का घर बनने लगता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस 25-30 ग्राम की सीमा में सिर्फ वह चीनी शामिल नहीं है जो आप अपनी चाय या दूध में डालते हैं। इसमें आपकी सॉफ्ट ड्रिंक्स, बिस्कुट, पैकेज्ड जूस, केक और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद छिपी हुई चीनी भी शामिल होती है। खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बाजार की मीठी चीजों के बजाय प्राकृतिक मिठास जैसे ताजे फल, खजूर और गुड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय