हृदय गति कितनी होनी चाहिए?
क्या आपने कभी सोचा है कि आपका दिल एक मिनट में कितनी बार धड़कता है? वयस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में सामान्य हृदय गति आमतौर पर 60 से 80 धड़कन प्रति मिनट होती है। यह उम्र, फिटनेस स्तर और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।
अगर किसी व्यक्ति की नब्ज़ 60 से कम है, तो इसे चिकित्सा भाषा में कमस्पंदनता (Bradycardia) कहते हैं। कई फिट एथलीट्स में यह दर कम हो सकती है, लेकिन फिर भी सामान्य मानी जाती है। दूसरी ओर, अगर धड़कन 100 प्रति मिनट से अधिक हो जाए, तो इसे हृद्क्षिप्रता (Tachycardia) कहा जाता है। यह तनाव, बुखार, एनीमिया या दिल की कुछ बीमारियों के कारण हो सकता है।
धड़कन को मापने के लिए आप कलाई या गर्दन पर नब्ज़ देख सकते हैं। अगर आपको लगातार तेज़ या बहुत धीमी धड़कन महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
याद रखिए, एक स्वस्थ जीवनशैली — जैसे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद — द
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।