1 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के बुजुर्गों के अधिकारों, उनके योगदान और उनकी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसंबर, 1990 को एक प्रस्ताव पारित कर इस दिवस की घोषणा की थी, ताकि बुजुर्गों की गरिमा, स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

भारत जैसे पारंपरिक समाज में बुजुर्गों को सदियों से सम्मान दिया जाता रहा है। लेकिन तेजी से बदलते जीवनशैली और नगरीकरण के कारण कई बुजुर्ग आज अकेलेपन, स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस दिन का उद्देश्य ऐसे मुद्दों को उजागर करना और उनके लिए बेहतर नीतियों का निर्माण करना है।

इस दिवस पर सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों और समुदायों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं — स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह। यह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय