टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज कैसे पहचानें?
अगर आपको बार-बार प्यास लगना, बहुत ज्यादा पेशाब आना या वजन घटना जैसे लक्छन महसूस हो रहे हैं, तो यह मधुमेह का संकेत हो सकता है। लेकिन यह पता लगाने के लिए कि आपको टाइप 1 है या टाइप 2 डायबिटीज, सिर्फ लक्छनों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। डॉक्टर आमतौर पर कुछ खास रक्त परीक्षणों की सलाह देते हैं।
सबसे आम टेस्ट है फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट—इसमें आपको 8 घंटे तक कुछ नहीं खाना होता, फिर रक्त की जांच होती है। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन A1C टेस्ट भी किया जाता है, जो पिछले 2-3 महीनों के औसत रक्त शर्करा के स्तर को दिखाता है। यह बताता है कि आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर कैसे नियंत्रित रहा है।
एक और महत्वपूर्ण जांच है ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट। इसमें आपको एक मीठा पेय दिया जाता है और फिर घंटों बाद आपके रक्त में शर्करा के स्तर की जांच की जाती है। इससे पता चलता है कि आपका शरीर ग्ल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।