पीरियड मिस होने के बाद टेस्ट नेगेटिव आए तो क्या करें?
पीरियड्स में देरी होना हर महिला के लिए चिंता का विषय हो सकता है। कई बार गर्भावस्था के संकेतों को देखकर टेस्ट किया जाता है, लेकिन अगर पीरियड मिस होने के 10 दिन बाद भी टेस्ट नेगेटिव आए, तो यह जरूरी नहीं कि आप गर्भवती नहीं हैं। कभी-कभी गर्भावस्था के हार्मोन (hCG) का स्तर इतना कम होता है कि टेस्ट स्ट्रिप उसे डिटेक्ट नहीं कर पाती।
लेकिन अधिकतर मामलों में, ऐसा हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। तनाव, वजन में बदलाव, खराब आहार, या बीमारी जैसे कारक मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकते हैं। PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) भी एक आम वजह है, जिसमें पीरियड्स अनियमित या कई महीने तक मिस हो सकते हैं।
अगर आपको पीरियड्स में दो से तीन सप्ताह की देरी हो चुकी है और टेस्ट लगातार नेगेटिव आ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा। डॉक्टर ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड के जरिए सही स्थिति जांच सकते है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।