आजादी के समय क्या थी पेट्रोल की कीमत

जब साल 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था, तब देश में चीज़ें आज के मुकाबले बेहद सस्ती हुआ करती थीं। उस दौर में आम आदमी की ज़िंदगी की कई ज़रूरतें आज के मुकाबले बहुत कम खर्च में पूरी हो जाती थीं।

अगर बात करें ईंधन की, तो आज के दौर में जहां पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और यह लगभग सौ रुपये प्रति लीटर के आसपास बिकता है, वहीं ठीक 75 साल पहले 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 27 पैसे हुआ करती थी

समय के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और टैक्स नीतियों में आए बड़े बदलावों के कारण पेट्रोल के दामों में भारी उछाल आया है। आज जहां महानगरों और शहरों में सफर करने के लिए ईंधन पर एक बड़ा खर्च करना पड़ता है, वहीं इतिहास के पन्नों में दर्ज वह दौर आज के समय से बिल्कुल अलग और हैरान करने वाला नजर आता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय