2030 तक की दौड़ में सबसे आगे चीन, लेकिन भारत की छलांग भी कमाल की

आर्थिक ताकत के मामले में दुनिया तेजी से बदल रही है। 2030 तक के अनुमान बता रहे हैं कि चीन वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में शीर्ष स्थान पर होगा। खरीद क्रय शक्ति (PPP) के आधार पर चीन की जीडीपी लगभग 64.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य भारत है। कुछ वर्षों पहले तक भारत को वैश्विक महाशक्ति के रूप में देखना मुश्किल था, लेकिन अब 2030 तक इसकी अर्थव्यवस्था 46.3 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की संभावना है। यह विकास युवा जनसंख्या, डिजिटल परिवर्तन और निर्यात-आधारित नीतियों के कारण है।

इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर होगा, जिसकी अनुमानित जीडीपी लगभग 31.0 ट्रिलियन डॉलर होगी। हालांकि अमेरिका तकनीकी रूप से अग्रणी बना रहेगा, लेकिन आर्थिक आकार के मामले में चीन और भारत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय