2050 में पृथ्वी कैसी होगी?
वैज्ञानिकों और भविष्यवक्ताओं के अनुसार, 2050 में पृथ्वी आज से काफी अलग नजर आएगी। जनसंख्या के मामले में दुनिया के नक्शे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीस सालों में दुनिया की आबादी 9 अरब से भी आगे निकल सकती है। इसमें भारत की आबादी चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ऊपर होगी।
एक बड़ा बदलाव शहरों में दिखेगा। लगभग 75 प्रतिशत लोग शहरों में रह रहे होंगे। जमीन की कमी के कारण शहर ऊर्जा और जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए ऊपर की ओर बढ़ेंगे। आसमान छूती गगनचुंबी इमारतें आम हो जाएंगी। इन इमारतों में लोग रहेंगे, काम करेंगे और जीवन के सभी काम एक ही जगह होंगे।
सड़कों का नेटवर्क भी बदल जाएगा। जमीन के ऊपर, कई मंजिला ऊंची सड़कें बन सकती हैं। ये जाम की समस्या को कम करने में मदद करेंगी। साथ ही, टेक्नोलॉजी के कारण लोग अब सिर्फ सड़कों पर नहीं, बल्कि हवा में भी आवाजाही कर सकते हैं। ड्रोन या छोटे एयर टैक्स
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।