फरवरी: कैलेंडर का सबसे छोटा महीना
साल के सभी महीनों में से सिर्फ फरवरी ऐसा महीना है जो सिर्फ 28 दिन का होता है। लेकिन क्यों? यह सवाल कई लोगों के दिमाग में आता है। जबकि बाकी सभी महीनों में कम से कम 30 या 31 दिन होते हैं, फरवरी सिर्फ 28 दिन तक ही सीमित रहता है। हालांकि, हर चार साल बाद आने वाले लीप वर्ष में यह 29 दिन का हो जाता है।
इतिहास की बात करें तो रोमन कैलेंडर में शुरुआत में साल के सिर्फ 10 महीने थे। बाद में जब दो नए महीने – जनवरी और फरवरी – जोड़े गए, तो फरवरी को 28 दिन दिए गए। रोमन संस्कृति में मृतकों के अनुष्ठान मार्च से पहले होते थे, इसलिए फरवरी को उसी समय के लिए निर्धारित किया गया और इसे छोटा रखा गया।
आज भी हम उसी परंपरा को जी रहे हैं। इसके अलावा, ग्रेगोरियन कैलेंडर (जो आज दुनिया भर में इस्तेमाल होता है) में साल के दिनों को 365.25 के करीब रखने के लिए फरवरी में एक दिन जोड़ा जाता है। इसीलिए लीप ईयर में फरवरी 29 दिन की होती है।
तो अ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।