3 साल का बच्चा क्या-क्या कर सकता है?
तीन साल की उम्र बचपन का वो सुनहरा दौर होता है जब बच्चा तेजी से नई चीजें सीखने लगता है। डॉ. सिंघल के अनुसार, इस उम्र के बच्चे अब संतुलित ढंग से तेज दौड़ सकते हैं और छोटे पैर वाले खिलौनों पर भी आसानी से काबू पाने लगते हैं।
तीन साल के बच्चे के शारीरिक विकास में काफी बदलाव आता है। उनके पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो चुकी होती हैं, जिसकी वजह से वे तीन पहिया वाली साइकिल चलाना शुरू कर देते हैं। यह उनके संतुलन, गति और समन्वय कौशल का अच्छा उदाहरण होता है।
इस उम्र में बच्चों के दूध के सभी दांत निकल चुके होते हैं। यह उनके पोषण और खान-पान की आदतों के लिए महत्वपूर्ण होता है। अब वे ज्यादा स्वतंत्रता से खाना खा सकते हैं, च्युइंग कर सकते हैं और अपने हाथों से खाने की चीजें पकड़ सकते हैं।
इस उम्र में बच्चे सामाजिक रूप से भी बहुत सक्रिय होते हैं। वे छोटी-छोटी बातों पर हंसते हैं, दोस्तों के साथ खेलना पसंद करत
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।