पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं?
पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है, खासकर बच्चों में। यह समस्या अक्सर दूषित पानी या गंदे भोजन के सेवन से होती है। जब हम साफ-सफाई नहीं रखते या धोए बिना सब्जियां या फल खाते हैं, तो कीटाणुओं के अंडे हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और पेट में कीड़े बन जाते हैं।
मीठा ज्यादा खाने वालों में भी यह समस्या जल्दी दिखाई देती है। मीठे भोजन से पेट के अंदर एक ऐसा माहौल बनता है, जो कीड़ों के लिए आदर्श होता है। इसके अलावा, खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से पाचन धीमा पड़ता है, जिससे कीड़ों के विकास की संभावना बढ़ जाती है।
अधिकांश मामलों में ये कीड़े मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन कई बार इससे पेट दर्द, घबराहट, वजन घटना या पोषण की कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर बच्चों में इनका असर ज्यादा पड़ता है क्योंकि उनकी पाचन प्रणाली अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती।
इससे बचने के लिए साफ पानी पीना, हाथ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।