बुखार के प्रकार: जानिए कैसे अलग होते हैं लक्छन
बुखार वास्तव में एक लक्छन है, न कि कोई बीमारी। यह शरीर के अंदरूनी तापमान में वृद्धि को दर्शाता है। सामान्य तापमान 98–99°F (36–37°C) के बीच रहता है। जब यह बढ़कर 100.4°F (38°C) से ऊपर चला जाता है, तो उसे बुखार कहा जाता है।
भारत में सबसे आम पाए जाने वाले बुखार के कुछ प्रकार हैं:
अंतर्विरत बुखार (Intermittent Fever): इसमें तापमान तेजी से बढ़ता है, फिर सामान्य हो जाता है। यह कुछ घंटों के बाद फिर लौट सकता है। मलेरिया में यह साफ देखा जाता है।
अचानक तेज बुखार (Sudden High Fever): यह तेजी से शुरू होता है, जैसे दांत निकलने या वायरल संक्रमण में। बच्चों में यह आम है।
निरंतर बुखार (Continuous Fever): तापमान लगातार ऊंचा रहता है और दिनभर कम नहीं होता। टायफॉयड या न्यूमोनिया में ऐसा होता है।
उतार-चढ़ाव वाला बुखार (Remittent Fever): इसमें तापमान घटता-बढ़ता रहता है, पर कभी भी सामान्य स्तर पर नहीं आता। डेंगू
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।