सिनेमा के इतिहास की सबसे लंबी फिल्में: राज कपूर का एतिहासिक मास्टरपीस

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है, लेकिन बात जब सबसे लंबी फिल्मों की आती है, तो लेजेंड्री राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर' का नाम सबसे पहले आता है। साल 1970 में रिलीज हुई यह मास्टरपीस फिल्म अपनी विशाल अवधि और अनोखी कहानी के लिए आज भी याद की जाती है।

मूल रूप से इस फिल्म को लगभग पांच घंटे का शूट किया गया था, लेकिन थियेटर में इसकी रिलीज के समय इसकी लंबाई 4 घंटे 14 मिनट रखी गई थी। इस फिल्म को पर्दे पर उतारना राज कपूर के लिए किसी बड़े सपने को सच करने जैसा था, जिसे बनने में करीब छह साल का लंबा समय लगा था। फिल्म में एक जोकर के जीवन के विभिन्न पड़ावों और उसके उतार-चढ़ाव को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है।

हालांकि शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उस समय की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन वक्त के साथ इसे एक कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। आज भी भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की बात होती है, तो 'मेरा नाम जोकर' का नाम सबसे पहले गर्व के साथ लिया जाता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय