धारा 504 और 506 कब लगती है? जानिए आईपीसी की ये महत्वपूर्ण धाराएं
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 और धारा 506 उन अपराधों से संबंधित हैं, जो किसी व्यक्ति के मानसिक या शारीरिक शांति को भंग करते हैं। ये धाराएं तब लगाई जाती हैं जब कोई व्यक्ति दूसरे को जानबूझकर अपमानित करता है या उसे डराता-धमकाता है।
धारा 504 तब लागू होती है जब कोई व्यक्ति किसी को जान-बूझकर गालियां देता है या उसका उपहास करके उसे मारने या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाता है। ऐसी स्थिति में अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
वहीं, धारा 506 धमकी देने से जुड़ी है। अगर कोई व्यक्ति दूसरे को जान से मारने की धमकी देता है, या उसकी संपत्ति को नष्ट करने की धमकी देता है, तो यह गंभीर अपराध माना जाता है। इसके तहत न सिर्फ जेल की सजा हो सकती है, बल्कि आर्थिक या शारीरिक डर पैदा करने वाले कार्यों को कानूनी रूप से दंडित किया जाता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।