समकोण त्रिभुज क्या होता है?
समकोण त्रिभुज एक ऐसा त्रिभुज होता है जिसका एक कोण ठीक ९० डिग्री का होता है। यही कोण के आकार इसे अन्य त्रिभुजों से अलग बनाता है। इस ९० डिग्री के कोण को समकोण कहा जाता है, और इसी कारण ऐसे त्रिभुज को "समकोण त्रिभुज" नाम दिया गया है।
इस त्रिभुज में तीन भुजाएँ होती हैं, और जिस भुजा के सामने समकोण होता है, उसे कर्ण कहते हैं। कर्ण समकोण त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा होती है। बची हुई दो भुजाओं को लंब और आधार कहा जाता है।
गणित में यह त्रिभुज बहुत महत्व रखता है। पाइथागोरस प्रमेय भी इसी त्रिभुज पर आधारित है, जो बताता है कि कर्ण की लंबाई का वर्ग, अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है। यह सूत्र बहुत सारी समस्याओं को हल करने में मदद करता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।