जर्सी गाय की उत्पत्ति कैसे हुई?

जर्सी गाय का नाम सुनते ही दिमाग में दूध का सफेद रंग और पोषण की तस्वीर आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटी, हल्के रंग की गायों की उत्पत्ति कैसे हुई? वैज्ञानिकों के अनुसार, जर्सी सहित कई विदेशी गायों की नस्लें Bos Taurus नामक प्रजाति से आती हैं।

लेकिन इसकी शुरुआत एक जंगली जानवर से हुई, जिसे ‘यूरस’ (Urus) कहा जाता था। यूरस यूरोप में पाया जाने वाला एक विशालकाय, शक्तिशाली जंगली बैल था, जो हजारों साल पहले घरेलू किया गया। समय के साथ इनकी आनुवंशिकता में बदलाव हुए और धीरे-धीरे आज की जर्सी, होलस्टीन जैसी नस्लें विकसित हुईं।

जर्सी गाय का विशेष रूप से विकास इंग्लैंड के जर्सी द्वीप पर हुआ। यहां के किसानों ने विशेष जलवायु और चारे के आधार पर इन गायों का चयन किया, जिससे वे कम खाने के बावजूद अधिक मात्रा में वसा युक्त दूध देने लगीं।

आज भी जर्सी गाय भारत सहित कई देशों में सम्मान की नजर से देखी जाती ह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय