वन क्या है? समझिए आसान भाषा में

वन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। सामान्य भाषा में, जहाँ पेड़, झाड़ियाँ और अन्य प्राकृतिक तत्व सघन रूप से होते हैं, उसे वन कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे Forest कहते हैं। ये सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं हैं, बल्कि एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र है, जहाँ जैविक और अजैविक दोनों तत्व एक साथ मिलकर काम करते हैं।

वन में पेड़ों के अलावा जंगली जानवर, पक्षी, कीड़े-मकोड़े, मिट्टी, पानी और हवा सबका अपना योगदान होता है। यह प्रकृति का ऐसा घर है जहाँ सब कुछ एक-दूसरे से जुड़ा होता है। जैसे, पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को सुरक्षित रखते हैं और बाढ़ जैसी आपदाओं से भी बचाते हैं।

भारत जैसे देश में वन विशेष महत्व रखते हैं। यहाँ के वन न केवल जैव विविधता के लिए आवश्यक हैं, बल्कि लाखों लोगों के जीवन और आजीविका का स्रोत भी हैं। कई आदिवासी समुदाय तो सीधे तौर पर वनों पर निर्भर रहते हैं।

लेकिन आज वनो

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय