स्टाइलिश दिखने का सही तरीका
स्टाइलिश लगना सिर्फ महंगे कपड़ों से नहीं, बल्कि सही चुनाव से होता है। कई बार हम फैशन के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो हमारे फिगर या स्किन टोन पर अच्छे नहीं लगते। सही रंग चुनने से आपकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। जैसे, गोरी त्वचा वालों को हल्के रंग ज्यादा सूट करते हैं, जबकि गहरी त्वचा वालों पर गाढ़े या न्यूट्रल टोन बेहतर लगते हैं।
इसके अलावा, कपड़ों की साइज का खास ख्याल रखना जरूरी है। ज्यादा ढीले कपड़े आपको बेतरतीब दिखा सकते हैं और आपकी बॉडी चौड़ी या भारी लगने लगती है। वहीं, बहुत टाइट कपड़े न सिर्फ असहज करते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं, खासकर गर्मियों में।
स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी है कि आप उन कपड़ों में आत्मविश्वास महसूस करें। एक फिट शर्ट, सही जींस की कट या एक साधारण सलवार सूट भी तब अच्छा लगता है जब वह आपके अनुरूप हो। फैशन के पीछे भागने के
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।