गिलहरी को रोटी खिलाने का महत्व: आस्तिकता या अंधविश्वास?
कई लोग मानते हैं कि गिलहरी को रोटी खिलाने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा मान्यता है कि बाजरा, बिस्कुट या रोटी गिलहरी को देने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, अगर कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही हो, तो पशुओं और जानवरों को चारा डालने से उनके प्रभाव कम हो सकते हैं।
इसी तरह, यदि किसी व्यक्ति को सूर्य की पीड़ा महसूस हो रही हो, तो गेहूं खिलाने की सलाह दी जाती है। यह सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति सम्मान का भाव भी है।
हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो गिलहरियों को रोटी खिलाना उनके स्वास्थ्य के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होता। उनका प्राकृतिक आहार फल, अखरोट और बीज होता है। फिर भी, इंसान की इस भावना में कहीं न कहीं एक आशा छुपी है—अच्छा करो, अच्छा मिलेगा।
इसल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।