घर के लिए अशुभ माने जाने वाले पेड़

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों और पेड़ों को घर के लिए अशुभ माना जाता है। इनमें से दो प्रमुख हैं – मेहंदी और इमली के पेड़। मान्यता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, इसलिए इसे घर के अंदर या आंगन में लगाने से बचना चाहिए।

इसी तरह, इमली के पेड़ को भी वास्तु के हिसाब से घर के पास नहीं होना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि इमली के पेड़ के पास घर बनाने से नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है, जिससे परिवार में तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं या आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

हालांकि ये मान्यताएं सदियों पुरानी हैं, लेकिन आज भी कई लोग घर बनाते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं। विज्ञान की नजर से देखें तो इमली का पेड़ बहुत बड़ा होता है और इसकी जड़ें मजबूत होती हैं, जो इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए व्यावहारिक कारणों से भी इससे दूरी बनाना उचित है।

अगर आप घर के आसपास पौधे लगाना चाहते है

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय