बिहार की खासियत और चुनौतियां

बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का हिस्सा है। इसकी पहचान कई खास बातों से बनती है। सबसे पहले तो यहां के ऐतिहासिक स्थल हैं — नालंदा, वैशाली, राजगीर जैसे नाम सिर्फ इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हर बिहारी के गर्व में छुपे हैं।

यहां की उपजाऊ जमीन और कृषि योग्य भूमि ने किसानों को समृद्धि का आधार दिया है। लेकिन बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग हैं — मेहनती, संघर्षशील और अटूट इच्छाशक्ति वाले। खासकर युवा पीढ़ी, जो टेलेंट और हौसले से भरी है, राज्य के भविष्य को नई दिशा दे रही है।

हालांकि, बिहार के सामने कई चुनौतियां भी हैं। यहां जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है, जो संसाधनों पर दबाव डालता है। फिर बाढ़ का सालाना खेल — कोसी, कमला-बालाम, गंडक जैसी नदियां प्रकृति के साथ संघर्ष का नाम बन गई हैं। इसके अलावा, बिहार 'लैंड लॉक्ड स्टेट' है, यानी समुद्र तट से दूर। इससे व्यापार और निर्यात में

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय