लाल चंदन: किसानों के लिए लाभदायक फसल

लाल चंंदन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर भी है। एक किलो लाल चंदन की कीमत कई बार 5,000 रुपये तक हो जाती है, जो इसे उच्च लाभ वाली फसल बनाती है। पहले यह मुख्य रूप से जंगलों में पाया जाता था, लेकिन अब कई किसान इसकी खेती अपनाकर अच्छी आय कमा रहे हैं।

लाल चंदन का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में तो किया ही जाता है, साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं और स्किन केयर उत्पादों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। इसकी लकड़ी से बना चूर्ण शांति और शुद्धि के प्रतीक के रूप में पूजा-पाठ में इस्तेमाल होता है।

खेती के मामले में लाल चंदन कुछ खास जलवायु और मिट्टी की मांग करता है, लेकिन एक बार लगाने के बाद यह कम देखरेख में भी बढ़ सकता है। 10 से 15 साल में इसकी लकड़ी काटी जा सकती है, जो लंबे समय में अच्छा रिटर्न देती है।

कई राज्यों में सरकारें किसानों को लाल चंदन की खेती के ल

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय