नींबू के फूल क्यों झड़ जाते हैं?

अगर आपके नींबू के पौधे के फूल खिलने के बाद भी झड़ जा रहे हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं। यह एक आम समस्या है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

1. प्रदूषण या कम तापमान:

अगर फूल आने के समय हवा में अधिक धूल या प्रदूषण हो, तो मधुमक्खियां या अन्य कीट फूलों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे फलन (पॉलिनेशन) नहीं हो पाता। इसके अलावा, बहुत ठंड या अचानक तापमान में गिरावट भी फूल झड़ने का कारण बन सकती है।

2. पानी की कमी या अधिकता:

नींबू के पौधे को संतुलित सिंचाई की ज़रूरत होती है। बहुत कम पानी देने से पौधा सूख सकता है, तो बहुत अधिक पानी देने से जड़ों में सड़न हो सकती है। दोनों ही स्थितियां फूल झड़ने का कारण बनती हैं।

3. पोषक तत्वों की कमी:

खासकर नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम की कमी फूल और फल झड़ने की वजह बन सकती है। नियमित रूप से गोबर की खाद या जैविक उर्वरक का उपयोग करने से पौधे मज़बूत रहते

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय