अपनी डायबिटीज रिपोर्ट कैसे समझें?
अगर आप अपनी डायबिटीज रिपोर्ट चेक कर रहे हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण कदम है रिजल्ट्स को सही तरीके से समझना। डॉक्टर अक्सर मौखिक ग्लूकोज सहिष्णुता परीक्षण (OGTT) की सलाह देते हैं, जिसमें आप एक शुगर युक्त पेय लेते हैं और फिर दो घंटे बाद आपके रक्त शर्करा का स्तर जांचा जाता है।
अगर दो घंटे के बाद आपका रीडिंग 140 mg/dL (7.8 mmol/L) से कम आता है, तो यह सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर यह 140 और 199 mg/dL के बीच का है, तो इसका मतलब है कि आपको प्रीडायबिटीज (मधुमेह की सीमा) है। यह एक चेतावनी के रूप में काम करता है कि आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।
वहीं, अगर रीडिंग 200 mg/dL (11.1 mmol/L) से अधिक है, तो डॉक्टर आमतौर पर डायबिटीज की पुष्टि करते हैं। ऐसे में नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम के साथ चिकित्सकीय सलाह बहुत जरूरी हो जाती है।
ध्यान रखें, ये संख्याएं तो मार्गदर्शन करती है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।