बिना मीटर के घर पर ब्लड शुगर कैसे चेक करें?
कई बार, खासकर गांव या दूरदराज के इलाकों में, ब्लड शुगर मापने वाला मीटर उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे में लोग चिंतित हो जाते हैं कि क्या वे बिना मशीन के अपनी शुगर जांच सकते हैं। सीधा जवाब है — ब्लड शुगर का सटीक स्तर बिना मीटर के नहीं पता किया जा सकता, लेकिन कुछ लक्छनों के आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी शुगर लेवल सामान्य से ऊपर जा रही है या नहीं।
उदाहरण के लिए, अगर आपको बार-बार पेशाब आ रही है, बहुत प्यास लग रही है, थकान महसूस हो रही है या धुंधला दिखाई दे रहा है, तो ये उच्च शुगर के संकेत हो सकते हैं। वैसे ही, अगर आपके मुंह से एसीटोन जैसी गंध आए या आपकी त्वचा बहुत सूखी हो, तो यह भी डायबिटीज की चेतावनी हो सकती है।
हालांकि, ये सिर्फ संकेत हैं, निदान नहीं। अगर आपको शक है, तो जल्द से जल्द किसी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाएं। कई सरकारी क्लीनिक में निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट होते हैं। घर में
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।