मेथी के बीज: शुगर कम करने का आयुर्वेदिक तरीका
शुगर यानी मधुमेह आजकल एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन घरेलू उपायों से इस पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। इसी कड़ी में मेथी के बीज एक बहुत प्रभावी और सस्ता विकल्प है। यह न केवल भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाते हैं, बल्कि शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
एक आसान तरीका है – रात भर के लिए दो चम्मच मेथी के बीज एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी के साथ बीज चबाकर खा लें। इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और ब्लड शुगर धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अगर बीज चबाने में दिक्कत महसूस हो, तो आप मेथी के बीज को सूखाकर पीसकर चूर्ण बना सकते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें। इसके नियमित सेवन से ना सिर्फ शुगर पर नियंत्रण रहता है, बल्कि पाचन तंत्र भी सुधरता है।
हालांकि, यह उपाय सहायक है, न कि चिकित्सा का विकल्प। डॉक्टरी सलाह और संतुल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।