गाय का पेट फूलने पर क्या करें?
गाय का पेट फूल जाना एक आम समस्या है, खासकर बरसात के मौसम में। यह तब होता है जब खाने के बाद गैस शरीर में फंस जाती है और बाहर नहीं निकल पाती। इससे पेट फूलता है और पशु को तेज दर्द होता है। पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन दिखाई देती है, गाय बेचैन रहती है, खाना छोड़ देती है और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
अगर गाय के पेट के फूलने की स्थिति दिखे, तो तुरंत उपचार जरूरी होता है। एक प्रभावी घरेलू उपाय है — आधा लीटर वनस्पति तेल (जैसे अलसी, तिल, मूंगफली या सरसों का तेल) में लगभग 50 से 60 मिलीलीटर तारपीन के तेल को मिलाकर नाल की सहायता से गाय को पिलाना। यह मिश्रण गैस को बाहर निकलने में मदद करता है और पेट की तनाव कम करता है।
ध्यान रखें कि इस समस्या से बचाव के लिए गाय को हल्का और ताजा चारा दें। खासकर गीली घास या अधपके चारे से बचना चाहिए। अगर लक्छन गंभीर हों, तो पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए। देर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।