क्या डायबिटीज़ के मरीज़ गुड़ खा सकते हैं? जानिए तथ्य

गुड़ को अक्सर चीनी का स्वास्थ्य विकल्प माना जाता है, लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए यह सावधानी के साथ खाना चाहिए। जी हाँ, गुड़ में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो रक्त में शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ा सकती है।

एक अहम कारण यह भी है कि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 84.4 होता है, जो काफी ऊँचा माना जाता है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकती है, जो डायबिटिक मरीज़ों के लिए खतरनाक हो सकता है।

हालाँकि, छोटी मात्रा में गुड़ खाने में कोई बड़ी नुकसान नहीं है, लेकिन इसे रोज़ाना आहार में शामिल करने से बचना चाहिए। कई लोग गुड़ को गर्मी बढ़ाने वाला भी मानते हैं, इसलिए सर्दियों में कम मात्रा में इसका उपयोग कभी-कभी सुरक्षित हो सकता है।

फिर भी, अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो गुड़ खाने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेना बेहतर रहता है। आ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय