शुगर को कैसे करें कंट्रोल?

ब्लड शुगर को नियंत्रित करना आजकल जीवनशैली का अहम हिस्सा बन गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए सबसे पहले हेल्दी डाइट अपनानी चाहिए। रोजमर्रा की खानपान में मिठाई, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम करें। इसकी जगह हरी सब्जियां, दालें, साबूत अनाज और फलों को शामिल करें।

इसके अलावा, रोज एक्सरसाइज या व्यायाम भी बहुत जरूरी है। चाहे वो सुबह की टहल हो या योगासन, नियमित शारीरिक गतिविधि शुगर लेवल को संतुलित रखती है। सुबह-शाम 30 मिनट की वॉक भी बहुत फायदेमंद होती है।

एक बात जो कई बार नजरअंदाज हो जाती है, वो है पर्याप्त नींद लेना। रोज कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी शुगर लेवल में बढ़ोतरी का कारण बन सकती है।

साथ ही, वजन पर ध्यान दें। मोटापा टाइप-2 डायबिटीज का बड़ा कारण है। अपने वजन को संतुलित रखने से शरीर शुगर को बेहतर तरीके से मेटाबॉ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय