रात में क्या खाएं ताकि पेट की चर्बी घटे?
अगर आप पेट की चर्बी कम करने की कोशिश में हैं, तो रात का खाना और भी सावधानी से चुनना जरूरी है। भारी खाने की आदत न सिर्फ पाचन को धीमा करती है, बल्कि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भी बनती है।
ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है। इसे दूध में उबालकर या फिर कई सब्जियों के साथ पकाकर भी खाया जा सकता है। यह पेट भराकर रखता है और कैलोरी भी कम देता है।
इडली सिर्फ सुबह का नाश्ता नहीं, रात के खाने के लिए भी बहुत अच्छी है। यह पचने में हल्की होती है और चटनी के साथ खाने पर टेस्ट भी बढ़ जाता है। इससे पेट भरा रहता है और रात-भर भूख नहीं लगती।
चीला भी एक शानदार ऑप्शन है। चाहे बेसन का हो या सूजी का, इसे सब्जियों के साथ बनाकर खाने से पोषण मिलता है और भूख भी शांत रहती है। इसमें तेल कम लगाकर पकाने की कोशिश करें।
याद रखें, रात का खाना हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। ज्यादा तला-भुना या चीनी भरा खाना टालें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।