रात में चलने से क्या वजन कम होता है?

हाँ, रात में चलने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन सिर्फ एक या दो दिन टहलने से फर्क नहीं पड़ेगा। असली फायदा तब आता है जब आप इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात के खाने के बाद थोड़ी टहलना एक बहुत अच्छी आदत है। शुरुआत करें सिर्फ 10 मिनट से। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 30 मिनट तक कर दें। ऐसा करने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है, बल्कि शरीर भोजन में मौजूद कैलोरी को ऊर्जा में बदलने लगता है।

यह जरूरी नहीं कि आप तेज चलें, बस नियमितता बहुत जरूरी है। रोज चलने से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है और वजन कम करना आसान हो जाता है। कुछ लोग सोचते हैं कि सुबह चलना ज्यादा फायदेमंद है, लेकिन रात में टहलना भी उतना ही असरदार हो सकता है, खासकर अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं।

साथ ही, वजन कम करने के लिए सिर्फ चलना काफी नहीं। संतुलित आहार और सही नींद भी बहुत जरूरी है। लेकिन न

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय