व्यायाम के बाद पानी पीने का सही समय क्या है?

हम में से कई लोग सुबह या शाम को टहलने या व्यायाम के लिए निकलते हैं, लेकिन कई बार इसके बाद गलत समय पर पानी पीने की आदत होती है। व्यायाम के दौरान शरीर गर्म हो जाता है, सांस तेज चलती है और पसीना आता है। ऐसे में गला सूखना स्वाभाविक है, लेकिन तुरंत पानी पीने की जल्दी न करें।

एक्सपर्ट्स की मानें तो व्यायाम के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर को झटका लग सकता है। यह आचानक तापमान में बदलाव मांसपेशियों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। इससे सीने में दर्द, पेट में ऐंठन या फिर उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए सुरक्षित रहने के लिए टहलने या किसी भी तरह के व्यायाम के बाद कम से कम 20 से 25 मिनट तक इंतजार करें, फिर धीरे-धीरे पानी पिएं। इस दौरान आप थोड़ी देर आराम कर सकते हैं और शरीर को सामान्य होने का मौका दे सकते हैं।

याद रखें, पानी जरूरी है, लेकिन उसे पीने का समय भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही समय पर पानी पी

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय