क्या पेड़ों का दिमाग होता है? जानिए प्रकृति का अनोखा रहस्य
आपने कभी सोचा है कि पेड़ बिना दिमाग के कैसे सोचते, महसूस करते और प्रतिक्रिया देते हैं? वैज्ञानिकों के अनुसार, पेड़ों के पास वह दिमाग नहीं होता जैसा हम समझते हैं, लेकिन फिर भी उनमें बुद्धि जैसी क्षमता होती है।
पेड़ की जड़ें ही उसका “मस्तिष्क” है।हां, आपने सही पढ़ा। पेड़ की जड़ प्रणाली सिर्फ पोषक तत्व और पानी सोखने तक ही सीमित नहीं है। यह पूरे पेड़ को नियंत्रित करती है — ठीक उसी तरह जैसे हमारा दिमाग हमारे शरीर को निर्देश भेजता है। जड़ें जानती हैं कि कब पानी की कमी है, कब कीट आक्रमण हुआ है या पड़ोसी पौधे कितनी छाया डाल रहे हैं। इस सूचना को वे पूरे पेड़ में भेजती हैं और उचित प्रतिक्रिया के लिए अन्य हिस्सों को सक्रिय करती हैं।
यही नहीं, जड़ प्रणाली पेड़ के लिए दिल की तरह भी काम करती है। यह पानी और पोषक तत्वों को जमीन से खींचकर तने, शाखाओं और पत्तियों तक पहुंचाती है। ऐसे में कहा जा स
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।