क्या खाना शरीर में जहर बन सकता है?

कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। एक आम सवाल यह भी है कि क्या खाना शरीर में जहर बन सकता है? जवाब है—हां, कुछ मामलों में हां, लेकिन ऐसा तभी होता है जब खाने को गलत तरीके से पकाया या स्टोर किया जाए।

पालक को लें तो यह पोषण से भरपूर होता है, लेकिन अगर इसे बार-बार गर्म किया जाए, तो इसके नाइट्रेट्स खतरनाक रूप ले सकते हैं। अत्यधिक गर्म करने पर नाइट्रेट्स नाइट्रोसामाइंस में बदल सकते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए पालक की सब्जी को एक बार पकाकर बार-बार गर्म करने की बजाय ताजा खाना बेहतर है।

अंडे के मामले में भी सावधानी जरूरी है। अगर अंडे को बहुत ज्यादा गर्म करके या बार-बार गर्म करके खाया जाए, तो प्रोटीन की संरचना बिगड़ सकती है, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। खासतौर पर फिर से गर्म किए गए उबले अंडे को लंबे समय तक रखने से बचना चाहिए।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय