भारत का सबसे अमीर राज्य: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र भारत के सबसे धनी राज्यों में पहले स्थान पर है। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार पर, इसकी अर्थव्यवस्था 32.24 लाख करोड़ रुपये के करीब है। यह आंकड़ा इसे देश के अन्य राज्यों से काफी आगे रखता है।
राज्य की राजधानी मुंबई न केवल महाराष्ट्र का बल्कि पूरे भारत का आर्थिक केंद्र है। यहां देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज, बैंकिंग संस्थान और कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर स्थित हैं। मुंबई को अक्सर देश की 'आर्थिक राजधानी' कहा जाता है।
इसके अलावा, महाराष्ट्र भारतीय सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। बॉलीवुड, जो भारतीय फिल्म उद्योग की रीढ़ माना जाता है, मुंबई में आधारित है। यही कारण है कि देश की अधिकांश फिल्मी हस्तियां इसी राज्य में रहती हैं।
यहां न सिर्फ उद्योग और व्यापार का बड़ा केंद्र है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर भी महाराष्ट्र अन्य राज्यों से आगे है। आबादी, व
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।