भारत और इंडिया: एक राष्ट्र, दो नाम
हम एक ही देश हैं, पर हमें दो नामों से जाना जाता है – भारत और इंडिया। यह दोहराव कोई गलती नहीं, बल्कि इतिहास का नतीजा है।
हमारा मूल नाम भारत है, जो सदियों पुराना है। यह नाम प्राचीन काल से इस भूमि के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, वैदिक ग्रंथों में भी इसका जिक्र मिलता है। लेकिन जब बाहरी आक्रमणकारी सिंधु नदी तक पहुँचे, तो उन्होंने 'सिंधु' शब्द को 'हिंदू' कहने लगे। फारसी और फिर ग्रीक भाषा में यह 'इंडस' बन गया, और अंततः अंग्रेज़ी में इंडिया हो गया।
यह नाम यूनानियों और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के ज़रिए इतना गहराई से जड़ बन गया कि आज भी दुनिया हमें इंडिया कहकर पुकारती है। लेकिन देश के भीतर, हम खुद को भारत कहते हैं, संविधान में भी दोनों नामों को मान्यता दी गई है।
भारत या इंडिया – दोनों नाम हमारे अतीत के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हैं। एक घरेलू पहचान है, तो दूसरा वैश्विक प
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।