हिंदी शब्द की उत्पत्ति

हिंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द 'सिन्धु' से मानी जाती है। सिन्धु मूल रूप से एक नदी का नाम था — जिसे आज हम सिन्धु नदी कहते हैं। प्राचीन काल में इस नदी के आसपास की भूमि को भी लोग सिन्धु कहने लगे।

जब ईरानी लोग इस क्षेत्र के बारे में सुने, तो उन्होंने 'सिन्धु' शब्द को अपनी भाषा के अनुसार हिन्दू बना दिया। यही शब्द आगे चलकर हिन्द और हिन्दी के रूप में विकसित हुआ। इस तरह, हिन्दी शब्द न सिर्फ एक भाषा का नाम बना, बल्कि पूरे क्षेत्र की पहचान भी बन गया।

आज हिन्दी न सिर्फ भारत की राजभाषा है, बल्कि करोड़ों लोगों की मातृभाषा है। यह भाषा सदियों के इतिहास, संस्कृति और विविधता का प्रतीक है। हिन्दी के शब्दकोष में संस्कृत, फारसी, अरबी, तुर्की और अन्य भाषाओं के शब्दों का समृद्ध मिश्रण है, जो इसकी समग्रता को दर्शाता है।

हिन्दी आज भी लगातार बदल रही है, लेकिन उसकी जड़ें अभी भी उसी प्राचीन सिन्धु

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय