प्यार खत्म होने के क्या लक्छन हैं?
प्यार खत्म हो गया है, यह पहचानना हमेशा आसान नहीं होता। कई बार भावनाएं धीरे-धीरे बदलती हैं, और हम खुद को झूठ भी बोलने लगते हैं। लेकिन एक स्पष्ट संकेत यह है कि जब आपका साथी दूर होता है, तो आपको राहत महसूस होती है। न कि याद, न कि चाहत – बस एक गहरी सांस की तरह लगता है।
जब दो लोग सच में एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, तो वे साथ रहना पसंद करते हैं। छोटी बातें, हंसी, चुप बैठे रहना भी खुशी देता है। लेकिन जब रिश्ता ढीला पड़ने लगता है, तो वह साथ बोझ लगने लगता है। आप बहाने बनाने लगते है । फोन उठाने के बजाय मैसेज करना पसंद करते हैं। आप अपनी छुट्टियां उनके बिना योजना करने लगते हैं।
एक और बात यह भी है कि प्यार जाने के बाद भी आप रिश्ते में अटके रह सकते हैं – आदत, डर, या दूसरों की उम्मीदों के कारण। लेकिन अगर आप सच देखने की कोशिश करें, तो दिल की आवाज साफ सुनाई देती है। सच मानना मुश्किल है, लेकिन यही एकम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।