बच्चे को नजर लगी है या नहीं, कैसे पता करें?
हर माँ-बाप ने कभी न कभी यह बात सुनी होगी – "बच्चे को नजर लग गई है"। यह मान्यता आज भी कई घरों में मजबूत है। जब बच्चा अचानक रोने लगता है, बेचैन रहता है, खाना छोड़ देता है या अचानक बीमार पड़ जाता है, तो अक्सर कहा जाता है कि उस पर किसी की बुरी नजर पड़ गई है।
कुछ लोग मानते हैं कि सुंदर बच्चों पर ज्यादा तारीफ करने से या बहुत देखने से भी नजर लग सकती है। इसके लक्षणों में बच्चे का लगातार रोना, नींद में बाधा, बुखार या अचानक का डर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, चिकित्सा दृष्टि से ऐसे लक्छन छोटे बच्चों में सामान्य विकास का हिस्सा भी हो सकते हैं।
फिर भी, सांस्कृतिक रूप से, कई परिवार नजर उतारने के लिए घरेलू उपाय करते हैं – जैसे नमक या फिर लौंग का धुआं, नारियल पानी से नहलाना, या फिर ताबीज लगाना। कुछ जगहों पर बच्चे के माथे पर काला निशान भी बनाया जाता है ताकि वह दूसरों की नजर न खींचे।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।