बच्चों में प्यार कैसे जताएं?
बच्चे छोटे-छोटी बातों में प्यार महसूस करते हैं। उनके लिए हग करना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव होता है। जब आप बच्चे को गले लगाते हैं, तो वह तुरंत यह महसूस कर लेता है कि वह सुरक्षित और प्यारा है। चाहे वह रो रहा हो, गुस्से में हो या फिर बहुत खुशी से नाच रहा हो—हग हर मूड में काम आता है।
एक छोटी-सी गले लगाने की क्रिया बच्चे के दिल में बैठे डर, उदासी या असुरक्षा को दूर कर देती है।कई बार बच्चे अपने दर्द या खुशी को शब्दों में नहीं कह पाते, लेकिन आपकी बाहों में वे सब कुछ भावनाएं खोल देते हैं। नर्सरी से लेकर स्कूल तक के बच्चे भी घर में किसी न किसी तरह के तनाव को महसूस करते हैं, और उन्हें हग करना एक शांति का संकेत होता है।
प्यार कोई बड़ा शब्द नहीं, छोटे कामों में छिपा होता है। बस थोड़ा समय निकालकर बच्चे को गले लगा लीजिए—यही छोटी सी आदत आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।