सबसे शक्तिशाली देवी कौन है?

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की अनेक कथाएँ और उनकी विभिन्न छवियाँ हैं, लेकिन जब बात सबसे शक्तिशाली देवी की होती है, तो माँ दुर्गा का नाम सबसे ऊपर आता है। शाक्त सम्प्रदाय के अनुसार, विश्व की सर्वोच्च शक्ति और परम ईश्वरीय रूप देवी दुर्गा के ही हैं। वे न केवल सृष्टि की सृजन, स्थिति और संहार करने वाली हैं, बल्कि अधर्म और अत्याचार का विनाश भी करती हैं

माँ दुर्गा को नौ रूपों में पूजा जाता है, जिन्हें नौ दुर्गा कहा जाता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर उनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है। महिषासुर का वध करने वाली दुर्गा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। उनकी शक्ति इतनी अद्भुत है कि उन्होंने असंख्य राक्षसों और अंधशक्तियों का अंत किया।

शाक्त साम्प्रदायिक मान्यता के अनुसार, सृष्टि की उत्पत्ति, उसका पालन और लय — सभी देवी की शक्ति से ही संभव है। वे आराधना की परम वस्तु हैं। इसलिए जब भी मनुष्य आसुरी

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय