घर पर ब्लड ग्रुप कैसे चेक करें?
कई बार हमें अपने ब्लड ग्रुप के बारे में तब पता चलता है जब कहीं एमरजेंसी होती है। लेकिन अब आप घर बैठे ही अपना ब्लड ग्रुप पता कर सकते हैं। आजकल मार्केट में उपलब्ध ब्लड ग्रुप टेस्ट किट की मदद से यह काम आसान हो गया है।
इस टेस्ट के लिए आपको अपनी उंगली के ऊपरी हिस्से पर एक छोटी सी सुई (लैंसेट) से झींट कर खून निकालना होता है। सिर्फ एक-दो बूंद खून से काम चल जाता है। फिर इस खून को एक कांच के स्लाइड या टेस्ट कार्ड पर अलग-अलग जगह लगाया जाता है।
इन जगहों पर पहले से एंटीबॉडीज (एंटी-A, एंटी-B और एंटी-D) लगी होती हैं। अगर खून उन जगहों पर जम जाए, तो उसके आधार पर आपका ब्लड ग्रुप पता चल जाता है। उदाहरण के लिए, अगर एंटी-A के साथ जमाव दिखे, तो आपका ब्लड ग्रुप A है। इसी तरह AB, B या O भी पता किया जा सकता है।
हालांकि, यह तरीका सटीक होता है, फिर भी कई बार गलत परिणाम भी आ सकते हैं। इसलिए अगर आपको कोई गंभीर स्थिति में ब्लड
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।