हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें?

हार्ट अटैक आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, लेकिन इससे बचा जा सकता है। डॉक्टर्स की सलाह और एक्सपर्ट्स के अनुसार, हृदय रोग से बचाव के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव बहुत बड़ा असर ला सकता है।

सबसे पहला कदम है – अपने वजन को नियंत्रण में रखना। अधिक वजन हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसके साथ ही शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। अनियंत्रित शुगर दिल के लिए धीमा जहर की तरह काम करती है।

नियमित शारीरिक गतिविधि भी बहुत मायने रखती है। रोजाना 30 मिनट की वॉक या हल्की एक्सरसाइज, जैसे योग या साइकिलिंग, दिल के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें – उन कसरतों से बचें जो दिल पर भारी दबाव डालती हों, जैसे भारी वजन उठाना या तेज दौड़।

इन छोटे-छोटे बदलावों के अलावा, तनाव से बचें, नियमित चेकअप करवाएं और स्मोकिंग, शराब जैस

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय