शरीर में सुई चुभने जैसा क्यों लगता है?
कई बार आपने महसूस किया होगा कि हाथ या पैर में अचानक से सुई चुभने जैसा एहसास होने लगता है — छोटी-छोटी सुई चुभ रही हों, या फिर झनझनाहट सी महसूस हो। डॉक्टरों की भाषा में इसे पेरेस्टेसिया कहते हैं। यह आमतौर पर तब होता है जब तंत्रिकाओं पर दबाव पड़ता है, जैसे कि किसी गलत पोजीशन में बैठने या लेटने से।
उदाहरण के लिए, अगर आप लंबे समय तक पैर तकड़े करके बैठ जाएं, तो पैर में रक्त का प्रवाह रुक सकता है और उसे छूने पर झुनझुनी जैसा लगता है। यह स्थिति आमतौर पर अस्थायी होती है और कुछ ही पलों में ठीक हो जाती है।
लेकिन अगर यह लक्छन बार-बार आए या किसी एक हिस्से में लगातार रहे, तो यह डायबिटीज, विटामिन B12 की कमी, या नर्व सिस्टम से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है। तंत्रिका क्षति या स्पाइनल इश्यूज़ भी ऐसा एहसास पैदा कर सकते हैं।
इसलिए, अगर सुई चुभने जैसा एहसास बार-बार आ रहा हो और दूर न हो,
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।