सीटी कंट्रास्ट क्यों किया जाता है?
कई बार डॉक्टर मरीज़ से सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं, खासकर जब किसी आंतरिक चोट या बीमारी का पता लगाना होता है। इस दौरान अक्सर कंट्रास्ट मीडिया इंजेक्शन भी दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ज़रूरी क्यों होता है?
डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. गौरी शंकर जोशी के मुताबिक, कंट्रास्ट मीडिया इंजेक्शन की आवश्यकता सीटी स्कैन या एक्स-रे से पहले होती है। इस इंजेक्शन में आयोडीन होता है, जो शरीर के अंदरूनी हिस्सों को एक्स-रे के लिए अधिक स्पष्ट बना देता है।
आयोडीन युक्त द्रव रक्त में मिल जाता है और विशेष रूप से उन इलाकों में जमा होता है जहां रक्त का प्रवाह अधिक होता है, जैसे कि ट्यूमर या सूजी हुई ऊतक। इसलिए, जब एक्स-रे की किरणें शरीर से गुजरती हैं, तो वे इन आयोडीन युक्त हिस्सों में नहीं जा पातीं। इससे स्कैन में स्पष्ट छवि बनती है।
इस तकनीक की मदद से डॉक्टर ट्यूमर, संक्रमण या अन्य गंभीर समस
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।