कम उम्र में दिमागी कमजोरी के लक्षण क्या हैं?
आजकल युवा उम्र में भी दिमाग खराब होने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। ऐसे में डिमेंशिया या मस्तिष्क की कमजोरी के कुछ स्पष्ट लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मैमोरी लॉस सबसे पहला और सबसे आम संकेत है। अगर कोई बार-बार बातें भूल रहा है, तो यह सामान्य नहीं है।
एक आम लक्षण यह भी है कि व्यक्ति को सही शब्द ढूंढने में तकलीफ होती है। बातचीत के बीच थोड़ा रुकना, शब्द न आना या उल्टा-सीधा बोलना चिंता की बात हो सकती है। तर्क और समस्या सुलझाने की क्षमता में कमी भी डिमेंशिया का संकेत दे सकती है। जैसे कोई आसान फैसला लेने में भी घंटों लगा दे।
इसके अलावा, जटिल काम करने या योजना बनाने में दिक्कत आना भी महत्वपूर्ण संकेत है। मसलन, एक रात के लिए मेहमान के लिए डिनर तैयार करने की योजना बनाना भी अचानक मुश्किल लगे, तो ध्यान देने की जरूरत है।
इन लक्षणों को बूढ़ापे की निशानी समझकर नजरअंदाज
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।