कीमोथेरेपी के बाद कितनी देर में असर शुरू होता है?
कीमोथेरेपी के बाद शरीर पर कैसा असर पड़ता है, यह हर व्यक्ति के अनुभव पर निर्भर करता है। कई मरीज पहले कुछ घंटों तक पूरी तरह ठीक महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि सब कुछ सामान्य है। लेकिन आमतौर पर, चार से छह घंटे बाद, उल्टी, थकान या सिर दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
कुछ लोगों में तो ये लक्छन 12 घंटे या फिर 24 से 48 घंटे बाद भी दिखाई देते हैं। इसलिए कीमो के बाद तुरंत घर जाने से पहले डॉक्टर की सलाह और निगरानी जरूरी होती है। हर इंसान की प्रतिक्रिया अलग होती है – किसी को जल्दी असर महसूस होता है, तो किसी को बहुत देर बाद।
कीमो के बाद की देखभाल में यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि शरीर को समय दें। आराम करें, खूब पानी पिएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं सही समय पर लें। इससे साइड इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है।
याद रखें, कीमो के बाद बीमार होना सामान्य है, लेकिन यह कितनी जल्दी ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।