अधिक बादाम खाने के नुकसान

बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग के लिए अच्छा होता है, त्वचा को चमक देता है और ऊर्जा बढ़ाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर आप एक बार में बहुत ज्यादा बादाम खा लेते हैं, तो पाचन तंत्र पर इसका असर पड़ सकता है। पेट में गैस बनना, एसिडिटी, कब्ज और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इतना ही नहीं, बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और मुंह के छाले या पिंपल्स भी हो सकते हैं।

उन लोगों को जिन्हें किडनी स्टोन या गुर्दे में पथरी की समस्या है, उन्हें बादाम से परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्जेलेट और मैग्नीशियम पथरी को बढ़ा सकते हैं। इसी तरह जिन लोगों को ब्लैडर की समस्या है, वे भी बादाम कम से कम ही खाएं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।