कीमोथेरेपी के असर कैसे जानें?

कैंसर के उपचार के दौरान एक बहुत बड़ा सवाल होता है – "क्या इलाज काम कर रहा है?" विशेष रूप से जब बात कीमोथेरेपी, रेडिएशन, इम्यूनोथेरेपी या टार्गेटेड थेरेपी की होती है।

डॉक्टर हर छोटे बदलाव पर नज़र रखते हैं। उपचार के बाद वे आपके शरीर में कोई नया गांठ या फैलाव न हो इसकी जांच करते हैं। इसके लिए खून के टेस्ट, एक्स-रे, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसी इमेजिंग परीक्षण भी कराए जाते हैं।

ये टेस्ट यह दिखाते हैं कि ट्यूमर का आकार कम हुआ है, स्थिर है या फिर बढ़ा है। अगर ट्यूमर सिकुड़ रहा है या स्थिर है, तो यह संकेत है कि इलाज प्रभावी हो रहा है। कई बार मरीज को लक्षणों में आराम महसूस होने लगता है – दर्द कम होना, ऊर्जा वापस आना या वजन स्थिर रहना। ये सकारात्मक संकेत हो सकते हैं।

लेकिन याद रखें, हर व्यक्ति अलग होता है। कुछ को जल्दी आराम मिल जाता है, किसी को समय लगता है। महत्वपूर्ण है नियमित जांच और डॉक

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय