कीमोथेरेपी कैसे दी जाती है?

कीमोथेरेपी यानी कैंसर के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाओं का उपयोग। यह इलाज कैंसर के कोशिकाओं को तेजी से बढ़ने से रोकने या उन्हें नष्ट करने में मदद करता है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर कीमो कैसे चढ़ता है?

दरअसल, कीमोथेरेपी में रोगी की हालत के हिसाब से एक या एक से ज्यादा दवाओं का संयोजन इस्तेमाल किया जाता है। यह दवाएं कई महीनों तक नियमित चक्रों में दी जाती हैं। कुछ मामलों में दवा नसों के जरिए (इंजेक्शन या ड्रिप के माध्यम से), तो कुछ में गोलियों के रूप में दी जाती है।

इलाज का तरीका सिर्फ कैंसर के प्रकार पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि रोगी की उम्र, समग्र स्वास्थ्य और बीमारी की गहराई पर भी निर्भर करता है। कुछ मरीजों को हर हफ्ते कीमो चढ़ाया जाता है, तो कुछ को कुछ हफ्तों के अंतराल पर।

हालांकि कीमोथेरेपी थकान, बाल झड़ना और उल्टी जैसे साइड इफेक्ट ला सकती है, लेकिन आजकल चिकित्सक इन्हें कम करने के उप

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय